isro-successfully-launched-chandrayaan-2

ISRO successfully launched Chandrayaan-2

22 जुलाई 2019 को दोपहर 2:43 पर ISRO ने Chandrayaan-2 श्रीहरिकोटा से लांच किया । इसे GSLV-MkIII की सहायता से लांच किया गया है। Chandrayaan-2 का लैंडर ‘विक्रम’ 6-7 सितम्बर को चन्द्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

भारत का मिशन Chandrayaan-2 15 जुलाई, 2019 को लांच किया जाना था। लॉन्च से मात्र 56 मिनट पहले इसरो को Chandrayaan-2 में कुछ तकनीकी खराबी का पता चला, इसके  बाद मिशन को स्थगित किया गया था।

चंद्रयान -2 के लैंडर का नाम ‘विक्रम’ रखा गया है, जबकि इसके रोवर का नाम ‘प्रज्ञान’ रखा गया है।

मिशन Chandrayaan-2:

Chandrayaan-2 भारत का चंद्रमा पर दूसरा मिशन है, यह भारत का अब तक का सबसे मुश्किल मिशन है। यह 2008 में लांच किये गए मिशन चंद्रयान का उन्नत संस्करण है। चंद्रयान मिशन ने केवल चन्द्रमा की परिक्रमा की थी, परन्तु Chandrayaan-2 मिशन में चंद्रमा की सतह पर एक रोवर भी उतारा जायेगा।

इसरो ने स्वदेशी रूप से भारत में ही बनाये हैं, इसमें ऑर्बिटर, लैंडर व रोवर शामिल है। इस मिशन में ISRO पहली बार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड रोवर को उतारने की कोशिश करेगा। यह रोवर चंद्रमा की सतह पर भ्रमण करके चन्द्रमा की सतह के घटकों का विश्लेषण करेगा।

Chandrayaan-2 को GSLV Mk III से लांच किया जायेगा। यह ISRO का ऐसा पहला अंतर्ग्रहीय मिशन है, जिसमे ISRO किसी अन्य खगोलीय पिंड पर रोवर उतारेगा। इसरो के स्पेसक्राफ्ट (ऑर्बिटर) का वज़न 3,290 किलोग्राम है, यह स्पेसक्राफ्ट चन्द्रमा की परिक्रमा करके डाटा एकत्रित करेगा। इसका उपयोग मुख्य रूप से रिमोट सेंसिंग के लिए किया जा रहा है।

6 पहिये वाला रोवर चंद्रमा की सतह पर भ्रमण करके मिट्टी व चट्टान के नमूने इकठ्ठा करेगा। इससे चन्द्रमा की भू-पर्पटी, खनिज पदार्थ तथा हाइड्रॉक्सिल और जल-बर्फ के चिन्ह के बारे में जानकारी मिलने की सम्भावना है। फिलहाल इजराइल भी दिसम्बर, 2018 में चन्द्रमा पर मिशन उतारने की तैयारी कर रहा है। यह डाटा पृथ्वी तक ऑर्बिटर के द्वारा भेजा जायेगा फिलहाल इजराइल भी दिसम्बर, 2018 में चन्द्रमा पर मिशन उतारने की तैयारी कर रहा है।

चन्द्रमा की सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग करना इस मिशन का सबसे कठिन हिस्सा होगा। अब तक केवल अमेरिका, रूस और चीन ही यह कारनामा कर पाए हैं। इजराइल का स्पेसक्राफ्ट चन्द्रमा पर क्रेश हो गया था।

More Posts: –

Hindica4all is Currently Providing: –

  • Job News.
  • Current Affairs Articles, Quiz in Hindi.
  • GS & GK Articles, GK Quiz.
  • Daily Free Quizzes.
  • Daily Quiz Analysis.

We are working very hard to provide you errorfree content, but If you find any error or anything else. You can notify us by commenting below without any problem. Thanks for being here. Don’t Forget to Subscribe Our Website.