indo-maldives-joint-exercise-aquarine-2019

Indo-Maldives joint exercise Aquarine 2019

भारतीय सेना और मालदीव की नेशनल डिफेंस फोर्स 07 से 20 अक्टूबर, 2019 के बीच महाराष्ट्र के पुणे के औंध मिलिट्री स्टेशन में दसवां संयुक्त सैन्य अभ्यास Aquarine 2019 करेंगी। भारतीय सेना और मालदीव की नेशनल डिफेंस फोर्सेस साल 2009 से ही Aquarine 2019 युद्ध अभ्यास आयोजित कर रही हैं। धिवेही भाषा में Aquarine का अर्थ ‘मित्र’ होता है। पिछला अभ्यास वर्ष 2018 में मालदीव के माफिलाफुसी स्थित नार्दर्न एरिया हेडक्वार्टर में आयोजित किया गया था।
  • 14 दिनों का यह संयुक्त अभ्यास भारत और मालदीव में एक के बाद एक आयोजित किया जाता है। इसमें संयुक्त राष्ट्र की व्यवस्था के अनुरूप एक अर्द्ध-शहरी वातावरण में उग्रवाद रोधी और आतंकवाद निरोधी अभियानों को अंजाम देने के लिए दोनों सेनाओं के बीच परस्पर सक्रियता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।
  • इस अभ्यास में सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं को साझा करने और उग्रवाद रोधी तथा आतंकवाद निरोधी अभियानों को अंजाम देने के लिए एक-दूसरे को संचालन प्रक्रियाओं से परिचित कराने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
  • भारत मालदीव के साथ बहुत करीबी जातीय, भाषाई, सांस्कृतिक, धार्मिक और वाणिज्यिक संबंध साझा करता है और एक्यूवरिन अभ्यास दोनों देशों के बीच इन संबंधों को और मजबूत बनाने में सहायता करेगा।

More Posts: –

Hindica4all is Currently Providing: –

  • Job News.
  • Current Affairs Articles, Quiz in Hindi.
  • GS & GK Articles, GK Quiz.
  • Daily Free Quizzes.
  • Daily Quiz Analysis.

We are working very hard to provide you error free content, but If you find any error in Quiz like a wrong answer or anything else. You can notify us without any problem.

You can notify us by commenting below in this post.

यदि आपको ये टेस्‍ट पसंद आया हो तो कृपया इसे अपने दोस्‍तों के साथ शेयर जरूर करे। धन्‍यवाद।