imphal-peace-museum-established

‘Imphal Peace Museum’ Established on 75th anniversary of Imphal war

       हाल ही में इम्फाल युद्ध (Imphal war) की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर इम्फाल के रेड हिल पर ‘इम्फाल शांति संग्रहालय (Imphal Peace Museum)’ की स्थापना की गई है। Imphal Peace Museum की स्थापना ‘द निप्पो फाउंडेशन’ जापान के सहयोग से मणिपुर पर्यटन फॉर्म और मणिपुर सरकार द्वारा की गई है।

        इस Imphal Peace Museum को तीन खंडो में विभाजित किया गया है; पहले खंड में युद्ध का काल-क्रम और मृतकों के नाम दर्ज किये गये हैं, द्वितीय खंड में युद्ध के बाद के प्रभावों को दर्शाने का प्रयास किया गया है, अंतिम खंड मणिपुर की सांस्कृतिक विरासत से संबंधित है इस प्रकार यह संग्रहालय अपनी विशेषताओं की दृष्टि से भारत में इस प्रकार का एकमात्र संग्रहालय है।

इम्फाल युद्ध (Imphal war):

        इम्फाल युद्ध (Imphal war) द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुआ था। यह युद्ध जापानी आक्रांताओं और ब्रिटिश भारत के मध्य लड़ा गया था। इस युद्ध को इम्फाल के समीप मेबम लोकपा चिंग जिसे लाल घाटी भी कहा जाता है, में लड़ा गया था।  रेड हिल उन स्थानों में से माना जाता है, जहाँ से भारत में जापानी के अंत की शुरुआत हुई थी।

          वर्ष 1994 में इस युद्ध की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर जापानी युद्ध स्मारक बनाया गया था।

Read more here:-

Hindica4all is Currently Providing: –

  • Job News.
  • Current Affairs Articles, Quiz in Hindi.
  • GS & GK Articles, GK Quiz.
  • Daily Free Quizzes.
  • Daily Quiz Analysis.

We are working very hard to provide you error free content, but If you find any error or anything else. You can notify us by commenting below without any problem. Thanks for being here. Don’t Forget to Subscibe Our Website.